पटना ग्रामीण: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार बने टॉपर
बिहार एजुकेशन सेकेंडरी बोर्ड (BSEB) ने शनिवार को इंटर का रिजल्ट कर दिया। शनिवार को बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया है। आर्ट्स में 86.15%, कॉमर्स में 94.88% और साइंस में 87.8% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीवान के मृत्युंजय कुमार साइंस में स्टेट टॉपर हैं। आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार, कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने प्रदेश में टॉप किया है।