पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में मंत्री प्रेम कुमार के आवास पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम सहित कई नेता व मंत्री
बिहार में जहाँ एक ओर लोकसभा चुनाव की धूम मची है तो दूसरी ओर राजनीतिक दलों के मंत्री होली मिलन समारोह कर एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल और फूलों की होली खेल रहे है। इसी क्रम में पटना के राजवंशी नगर में मंत्री प्रेम कुमार के आवास पर होली खेली गई। जहाँ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री व नेता मौजूद हुए। प्रेम कुमार ने कहा बिहार में 40 सीटों पर जीत हमारी होगी।