पटना ग्रामीण: नीतीश से मुलाकात के बाद CM आवास के बाहर बोले मंत्री रत्नेश सदा, लोकसभा चुनाव में एंटी इनकंबेंसी का कोई डर नहीं
लोकसभा चुनाव में जदयू ने अभी तक उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। वहीं, शनिवार को 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री लगातार पार्टी के नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें चुनावी तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद CM आवास बाहर के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि इस बार चुनाव में एंटी इनकंबेंसी का कोई डर नहीं।