पटना ग्रामीण: नीतीश से मुलाकात के बाद CM आवास के बाहर बोले मंत्री जमा खान, चुनाव में 40 की 40 सीट जीतेंगे
लोकसभा चुनाव में जदयू ने अभी तक उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। वहीं, शनिवार को 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री लगातार पार्टी के नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें चुनावी तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद CM आवास बाहर के मंत्री जमा खान ने कहा कि इस बार चुनाव में हमारा गठबंधन 40 की 40 सीट जीतेंगे।