हमीरपुर: सुमेरपुर में पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने ट्रेन से आत्महत्या का किया प्रयास, पैर का पंजा कटा
पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने इंटरसिटी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन उसका सिर्फ दाहिने पैर का पंजा ही कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बे के ऊंछा थोक निवासी वरदानी (38) पुत्र टरकू ने बताया कि उसकी