मखदुमपुर: सेरथुआ टोल प्लाजा के समीप से पुलिस ने चोरी की बोलेरो गाड़ी के साथ चालक को किया गिरफ्तार
टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच के नवनिर्मित सेरथुआ टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर चोरी की बोलेरो गाड़ी के साथ चालक रामाश्रय यादव को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली के चोरी बोलेरो वाहन आ रहा जिसे पुलिस टोल प्लाजा के समीप से बरामद किया है।वही चालक को मंगलवार को जेल भेजा जा रहा है।