गोरखपुर: सो रहे पिता की बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या, सीओ गोरखनाथ ने दी जानकारी
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला के रहने वाले ब्रह्मदेव कनौजिया 50 वर्षीय व्यक्ति की उनके ही 25 वर्षीय पुत्र गोलू कन्नैजिया ने देर रात करीब 2 बजे सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी और छत पर चढ़कर चिल्ला कर कहने लगा कि मैंने अपने पिता की हत्या कर दी है।उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।