बदायूं: बदायूं के पीरनगर गांव में मसाले की टीन टूटने के बाद विवाद में 4 लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 22, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पीरनगर गांव में मसाले की टीन टूटने के बाद विवाद हो गया। जिसमें चार लोगो ने गांव के ही रहने वाले 28 वर्षीय बब्लू पुत्र त्रिमल को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल बब्लू ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने बुधवार दो बजे के आसपास घायल बब्लू का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है ।