बखरी: बखरी में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक ,जयकांत यादव को बनाया गया कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष
बखरी प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से जयकांत यादव को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।