कनवास: दरा झालावाड़ ऑवर ब्रिज के नीचे वाहनों को रुकवाकर रिप्लेक्टर लगाए, दुर्घटना रोकने के लिए पम्पलेट वितरित किए
Kanwas, Kota | Jan 10, 2025 दरा झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 के ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस और दरा-झालावाड़ हाईवे प्राइवेट लिमिटेड इंसीडेंट मैनेजमेंट टीम द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों सहित दुर्घटना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।