कनवास: कनवास में अभिभाषक परिषद का नववर्ष स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ
Kanwas, Kota | Jan 11, 2025 कनवास में अभिभाषक परिषद का नववर्ष स्नेह मिलन एवं नवनियुक्त कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह अभिभाषक परिषद पुस्तकालय कक्ष में शनिवार शाम करीब 4 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभ्रा शर्मा रही। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी नेहा राठी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार राधेश्याम राठौर रहे।