पटना ग्रामीण: पटना में आंधी-बारिश का कहर, बोरिंग कैनाल रोड पर कार पर गिरा पेड़, सभी सवार सुरक्षित
राजधानी पटना में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच बोरिंग कैनाल रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे यहां एक विशाल पेड़ अचानक एक कार पर गिर गया।पेड़ गिरने से कार पूरी तरह दब गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।कार सवार सभी लोग सुरक्षित