खड्डा: रामकोला थाना क्षेत्र में लापता युवती के मिलने पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया, एक को गिरफ्तार
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में बीते दिन युवती अपनी मां और एक महिला के साथ खेत जा रही थी मां और महिला आगे थी जबकि युवती पीछे चल रही थी अचानक युवती गायब हो गई मां के शोर मचाने पर ग्रामीण लटक डंडा लेकर खेतों की ओर दौड़े। देर रात पुलिस युवती को सकुशल बरामद कर जांच पड़ताल कर आज दो नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की