महोबा: यशोदा नगर से गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 पुलिस ने पशु क्रूरता एवं गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त महेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बजरिया चौकी प्रभारी नरेश चंद्र निगम की टीम ने आरोपी को पॉलिटेक्निक के पीछे स्थित सड़क से दबोचा। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।