हमीरपुर: हमीरपुर में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक
जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत हेतु सन्दर्भित किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता हेतु सन्दर्भित किये गये मामलों की भी समीक्षा की गयी।