रेवाड़ी में आज शाम एक#बड़ा हादसा होते-होते टल गया#झज्जर चौक स्थित#भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर मौजूद था और भूमिगत पेट्रोल स्टोरेज टैंक से जुड़े उपकरण में अचानक शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई।
#शॉर्ट सर्किट के बाद धुएं का गुबार उठने लगा।
हालात को देखते हुए पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया।
अगर समय रहते हालात नहीं संभलते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Rewari, Rewari | Sep 24, 2026