शेखपुरा: तीनमुहानी मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर में भिक्षुक का शव हुआ बरामद, शेखपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल
शेखपुरा के तीन मोहनी मोड पर बजरंगबली के मंदिर में एक भिक्षुक का शव बरामद किया गया। घटना के बाद शेखपुरा टाउन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। मृतक भिक्षा मांग कर जीवन व्यतीत कर रहा था। उसकी पहचान लखीसराय के पदारथ मिस्त्री के रूप में की गई है।