नवाबगंज: जैदपुर मंडल में डिजिटल लर्निंग अभियान की तैयारी पूरी, 28 जून से 6 जुलाई तक भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण महाअभियान
जैदपुर में भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जैदपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार करीब 5:30 बजे आयोजित की गई, जिसमें 28 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' की रूपरेखा तय की गई।