देवबंद: नानौता में 60 किलो अवैध पटाखों के साथ तस्कर गिरफ्तार, करनाल से लाकर महंगे दामों में बेचने की तैयारी थी
नानौता थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 60 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक करनाल से पटाखे लाकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहा था।