मोतिहारी: मोतिहारी के छतौनी चौक पर लगने वाले भीषण जाम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
मोतिहारी के छतौनी चौक पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर नगर निगम,मोतिहारी के सभाकक्ष में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण,नगर आयुक्त,नगर निगम,अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी सदर तथा सभी थाना प्रभारियों के साथ उप महापौर एवं संबंधित माननीय वार्ड पार्षदों की उपस्थित