मेजा: सोंबरी प्रयागपुर गांव से गुजरात कमाने गए युवक की मोबाइल टावर से गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मांडा थाना क्षेत्र के सोबरी प्रयागपुर गांव निवासी दीप चंद्र पुत्र तारा चंद्र पटेल काफी दिनों से गुजरात के भुज में एक मोबाइल फोन कंपनी के टावर लाइन में काम करता था। 4 अप्रैल को निर्माणाधीन मोबाइल टावर से वह अचानक गिर गया,और उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह अमृता का शव पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव सोबरी प्रयागपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।