भोरे: लखराव के पास 5 बोतल बीयर के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक किशोर को भी किया निरुद्ध
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच बोतल बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर एक किशोर को निरुद्ध किया है।साथ ही एक बाइक को भी जब्त कर लिया। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस लखरव के पास वाहन जांच कर रही थी। इस क्रम ये कार्रवाई की गई।