भोरे: भोरे बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाजरत एक नवजात की हुई मौत,भड़के लोगों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर की तोड़फोड़
भोरे बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाजरत एक नवजात की मौत के बाद भड़के लोगों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को बचाया और थाना लेकर आई। वहीं नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक धुर बंतरिया गांव के संदीप यादव के घर की एक महिला 25 जुलाई को एक नवजात को जन्म दिया था।