बिसौली: बिसौली कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन, मोहर्रम को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट
Bisauli, Budaun | Jun 21, 2026 बिसौली में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को 4 बजे करीब कोतवाली बिसौली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखें।