जगदलपुर: जगदलपुर में उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,662 परीक्षार्थी हुए शामिल
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा रविवार 05 जुलाई को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक निर्धारित समय पर किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों में भारी उत्साह देखा गया।