हथुआ प्रखंड के सभागार में शनिवार की दोपहर 12 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में हथुआ एवं मीरगंज थाना क्षेत्र से भूमि विवाद से जुड़े दर्जनों मामले सामने आए। अधिकारियों द्वारा सभी मामलों में बारी-बारी से दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों में अगली तारीख निर्धारित की गई।