बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने धबौली गांव से 3.200 ग्राम देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर धबौली गांव में छापेमारी कर 3.200 ग्राम देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर को थाना पर लाने के पश्चात पुछताछ किया। तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।