पथरिया: पीएम आवास कॉलोनी में 22 दिन से पानी बंद, महिलाओं ने SDM कार्यालय में मटके फोड़े, वीडियो वायरल
Patharia, Damoh | Apr 29, 2026 पथरिया की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में 22 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।