मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में बिजली के बिल को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ की मारपीट, किया घायल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मौसम बाग ऊंची कोठी दीवानी रोड निवासी सरिता वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की बिजली के बिल को लेकर के उनके छोटे भाई द्वारा बड़े भाई राजीव कुमार पुत्र शिव सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट की गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।