भिवानी: संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार, संविधान हत्या दिवस पर जन जागरूकता के लिए लघु सचिवालय में प्रदर्शनी
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में संविधान हत्या दिवस के बारे में जन जागरूकता केा लेकर एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है।