सोहागपुर: सोहागपुर में मूंग खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त केंद्र खोलने की मांग
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर ने मूंग उपार्जन केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शोभापुर में एकमात्र खरीदी केंद्र होने से 70-80 गांवों के किसानों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसानों को 100 से 150 ट्रॉलियों की लाइन में तीन दिन तक खड़ा रह