बागपत: बागपत के पुराना कस्बा में मामूली विवाद में दो तहेरे-चचेरे भाइयों की पिटाई कर तलवार से किया वार, CCTV वायरल
बागपत के पुराना कस्बा निवासी खालिक के मुताबिक उनका बेटा सादिक और भतीजा हु जैफ सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर के ही खेल रहे थे। आरोप है कि उसी समय युवक मुस्तकीम अपनी एक साथी के साथ तेज गति से बाइक लेकर आया, जिसकी टक्कर बेटे और भतीजे को लग गई थी। देखकर बाइक चलाने के लिए बोला तो गाली-गलौज की। विरोध करने पर बेटे और भतीजे की लात-घूसों से पिटाई की।