सदर: गौवंश संरक्षण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी: वाराणसी जिलाधिकारी
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि गौवंश संरक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी गौशालाओं में पर्याप्त भूसा, हरा चारा, चोकर और खली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा केवल सूखा भूसा खिलाए जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।