आयुष सचिव राजेश कोटेचा से अनुराग ठाकुर की अगुवाई में मिला प्रतिनिधिमंडल : गुरु शरण परमार
31-08-2026 को केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कोटेचा से जोगिंदर नगर क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति का एक बीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई में मिला l एक दो दौर की काफी प्रभावी बैठकें होने के बाद जो 31-08-2026 को यह संस्थान सोलन नौणी स्थानांत्रित करने की बात हो रही थी उसमें फिलहाल के लिए विराम लग गया है लेकिन अभी पूर्णविराम नहीं लगा है l संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि संघर्ष समिति की ओर से वह ठाकुर गुलाब सिंह, सोमेन्द्र ठाकुर व मेघना ठाकुर का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अनुराग ठाकुर से इस प्रतिनिधिमंडल के साथ जाकर जोगिंदर नगर के इस सम्मान को बचाने में मदद करने को कहा l गुरु शरण परमार ने बताया कि आयुष सचिव राजेश कोटेचा से काफी सौहार्दपूर्ण बैठक हुई है और उन्होंने जल्दी ही इस बैठक के मिनटस के साथ संघर्ष समिति से दोबारा संपर्क करने की बात कही है l एक एक्सटेंशन सेंटर खोलने के लिए अपनी तरफ से राजेश कोटेचा ने एक प्रस्ताव दिया था जिस पर आज समिति की एक बैठक हुई तो कमेटी के सदस्यों ने इसे नामंजूर करते हुए कहा कि सोलन में आप चाहे नया संस्थान खोलो या एक्सटेंशन सेंटर खोलो मगर संघर्ष समिति अपने सिंगल लाइन के एजेंडा में अडिग है कि जोगिंदर नगर का संस्थान यहाँ से स्थानांत्रित नहीं होगा और इसके लिए चाहे प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाना पड़ेगा अपनी बात मनवाने के लिए तो वहाँ भी जाएंगे और 07 सितम्बर तो एक महा जनआक्रोश रैली जोगिंदर नगर में पांच हजार से भी ज्यादा लोगों के सहयोग से आयोजित की जाएगी l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #HungerStrike #follow #protest Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Punjab
Mandi, Mandi | Sep 1, 2026