सिंघेश्वर: सिंघेश्वर में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू, कलश यात्रा से गूंजा हर-हर महादेव
मधेपुरा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा सिंघेश्वर स्थान में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मेला ग्राउंड में चल रहे इस आयोजन में रोज दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा होगी, जहां दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं।