ऊंचाहार: जगतपुर थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने के मामले में सीओ ने दिया बयान
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टिकरिया गाँव के पास रविवार की सुबह, एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था, महिला की पहचान हरदी टीकर गाँव के मनोज कुमार की पत्नी रीता के रूप में हुई है।इस मामले में सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि, महिला का पति परदेस में है, आरोप है कि गाँव के धर्मेश नाम के युवक से उसका प्रेम सम्बंध था, पति की जानकारी पर केस दर्ज हुआ।