सरवाड़: नागोला के बालापुरा सरस डेयरी ने 107 सदस्यों को ₹13 लाख 30 हजार का बोनस बांटा
Sarwar, Ajmer | Aug 14, 2026 नागोला के ग्राम बालापुरा में शुक्रवार को शाम 5 बजे दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बालापुरा की ओर से बालाजी मंदिर धर्मशाला में दुधियों को बोनस वितरण समारोह पूर्वक किया गया।डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने समारोह में माैजूद दुधियों को डेयरी से होने वाले फायदे की जानकारी देते हुए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने सहित अच्छी नस्ल के पशु रखने की सलाह दी।