हुज़ूर: ऐशबाग में ATM से बैटरी चुराकर भाग रहे 4 बदमाश, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर झाड़ियों से माल बरामद किया
Huzur, Bhopal | Apr 17, 2026 भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एटीएम से बैटरी चुराकर भाग रहे 4 बदमाश, पुलिस की घेराबंदी देख झाड़ियों में फेंका माल, 2 गिरफ्तार। भोपाल में एटीएम सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ऐशबाग थाना क्षेत्र के नवीन नगर स्थित एक एटीएम बूथ को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने मशीन की बैटरियां चुरा लीं।