उचकागांव: पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शराबी पति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर शराब के नशे में अपने पत्नी के साथ मारपीट व हल्ला-हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव के अवधेश चौहान के रूप में की गई है। मामले में आरोपित की पत्नी सोनामती देवी के द्वारा फोन किया गया था।