बारां: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूडंली में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने CM व शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र
Baran, Baran | Aug 2, 2024 मांगरोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवा के मूंडली गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 अध्यापकों व 2 व्याख्याताओं के रिक्तपद चल रहे हैं विद्यालय एसडीएमसी सदस्य महावीर मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापकों के अभाव में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर रिक्त पद भरने की मांग की है।