बारां: ज़िला कलेक्टर ने हनोतिया गांव पार्वती नदी जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Baran, Baran | Aug 2, 2024 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर मानसून की बारिश को देखते हुए जिले में लगातार निरीक्षण कर रहे है। उन्होंने शुक्रवार को पार्वती नदी क्षेत्र के हनोतिया गांव जो भारी बारिश के दौरान टापू बन जाते है, वहां आपदा के समय राहत की आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में मौके पर जाकर जायजा लिया।