बंजरिया: शुक्रवार को हुई बारिश के कारण पँचरुखा मध्य पंचायत के सिसवनिया वार्ड 12 में जलजमाव हुआ
पँचरुखा मध्य पंचायत के सिसवनिया वार्ड 12 में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गली में भारी जलजमाव हो गया है। जिसके कारण गली के लोगो को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गली में 20 परिवार है। जिनका घरों से भी निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगो ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। नही तो मॉनसून में घरों में पानी घुस जाएगा,प्री मॉनसून में यह हाल है।