पाटन: ग्राम अचलोनी में 41 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली लाश बेलखाड़ू,पुलिस चौकी कर रही है मामले की जांच
Patan, Jabalpur | Jun 26, 2026 बैलखड़ू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा ने शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे बताया कि ग्राम अचलोनी में 41 वर्षीय व्यक्ति अशोक चौधरी की लाश उसके घर के कमरे में मिली है। संभावना जताई जा रही है कि उसने जहर खाकर जान दे दी है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सा चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।