गुना नगर: 16 अप्रैल को गुना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, हनुमान टेकरी धाम पर बनाया गया हेलीपैड बालाजी के करेंगे दर्शन
गुना में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने हनुमान टेकरी धाम पर हेलीपैड बनाया है। एवं तमाम सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सीएम सबसे पहले हनुमान टेकरी धाम के दर्शन करेंगे। उनके साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी गुना आयेंगे। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नॉमिनेशन में शामिल होंगे।