भिंड नगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला अस्पताल परिसर में सीएमएचओ ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जे. एस. यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. यादव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपट