हरियाणा पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन मांगों को लेकर 8 सितंबर से 10 सितंबर तक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
पलवल, 7 सितंबर : मनोज कुमार चांदहट : हरियाणा पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन जिला पलवल द्वारा सोमवार को जिला सचिवालय पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एक्सईएन परवीन कुमार,एसडीओ बच्चू सिंह,पॉप सिंह,अर्पित,संजय,राहुल चौहान,हरीश कुमार,समीर खान,राकेश अवाना भी मौजूद थे। एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर 8 सितंबर से 10 सितंबर तक जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल एवं प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मांग हे कि कैडर में कटौती रद्द करों। पदोन्नति के अधिकारों की रक्षा करो। इंजीनियरों का शोषण बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकारी अभियंता,उपमंडल अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के अधीन करने की योजना बना रही है। जिसका एसोसिएशन विरोध कर रही है। इसके अलावा संगठन का विरोध उच्च तकनीकी पदों को समाप्त करने तथा कनिष्ठ अभियंता के स्वीकृत पदों को कम करने के प्रस्तावों के खिलाफ है। एसोसिएशन की मांग है कि पंचायती राज इंजीनियरिंग विंग को लोक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तर्ज पर एक स्वतंत्र,मजबूत तकनीकी विंग बनाया जाए तथा अभियंता प्रमुख का पद स्वीकृत किया जाए। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर पंचायत मंत्री से भी मुलाकात की गई है। पंचायत मंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। इस बैठक में एसोसिएशन के पांच सदस्य शामिल होगें। उन्होंने बताया कि मीटिंग में रेशनलाइजेशन में जो खामियां है, उन्हें दूर किया जाता है और लिखित में आश्वासन दिया जाता है तो हड़ताल समाप्त कर देगें अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पलवल में पंचायत राज विभाग द्वारा 60 स्कीमों के अंतर्गत 95 सौ करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे है। पलवल में विकास कार्य को गुणवत्ता के आधार पर किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विदेशों में इंजीनियर को बढ़ावा दिया जाता है, लेकिन हमारे यहां विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के दौरान इंजीनियर को मीटिंग में शामिल नहीं किया जाता है।
Palwal, Palwal | Sep 7, 2026