दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठक का सेवानिवृत्त व वर्तमान कर्मचारियों ने किया घेराव
दरभंगा के संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को सिंडिकेट की बैठक कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडे की अध्यक्षता में होने वाली थी। लेकिन सिंडिकेट के सदस्यों के आने से पहले ही मुख्य गेट पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी एवं वर्तमान कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए थे। इस संबंध मे मौजूद सदस्यों ने मंगलवार को दिन के सारे 12: 30 बजे कई बातों की जानकारी दी।