बिसौली: बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर बाजार में सब्जी खरीदने गए अधिवक्ता का मोबाइल चोरी हुआ
Bisauli, Budaun | Jun 10, 2026 बिसौली नगर के बिल्सी रोड स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने आए एक अधिवक्ता का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित अधिवक्ता ने बुधवार को 7 बजे करीब आरोप लगाते हुए बताया कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ छोटे-छोटे बच्चों ने उनका मोबाइल पार कर दिया।मोबाइल चोरी होने का अहसास होते ही अधिवक्ता ने शोर मचा दिया। संदेह के आधार पर दो बच्चों को पकड़ा गया।