पटियाली: समौठी गाँव में धान के खेत में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम समौठी में मंगलवार को किसान जहार सिंह के धान के खेत में एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति को खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। व्यक्ति ने तुरंत खेत मालिक को सूचना दी। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर थाना सिढ़पुरा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी।