हरिद्वार: लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगोडा बैराज पर गंगा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उफान आने से भीमगोडा बैराज पर गंगा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे गंगा का जलस्तर 293.40 मीटर दर्ज किया गया। लिहाजा सिल्ट आने की वजह से गंगनहर के पानी को रोका गया है। जिलाधिकारी ने गंगा तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है और सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।